लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां एक बयान में बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं. इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या लोगों में 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं. इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.
एटीएस ने उप्र में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या लोगों को किया गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 07:47 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
- 2 छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति: IIT, AIIMS, IIM में प्रवेश के बाद मिलेगी सहायता, जानें आवेदन का तरीका
- 3 दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के 219 पद, जानें पदों का विषयवार ब्योरा, शुल्क और चयन प्रक्रिया
- 4 Driving License अब 75 प्रतिशत अंक मिलने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, विदेशी और भारतीयों के अलग रंग के होंगे लायसेंस, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu