रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने किया पदभार ग्रहण…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 07:43 PM
रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने किया पदभार ग्रहण…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के अलावा जुआ-सट्टा पर लगाम कसने की कवायद की जाएगी.

आईजी रतन लाल डांगी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का खास फोकस रहेगा. महिला संबंधी अपराध पर लगाम कसने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर लगाम कैसे कसी जा सकती है।

इसके मूल में जाकर काम किया जाएगा। आईजी ने इसके साथ राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करें. इसके साथ ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे सुचारू तरीके से संचालित किया जाए, इस दिशा में काम करें. इसके अलावा अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि आईजी रतन लाल डांगी वर्तमान में नेताजी सुभाष चंद्रा बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी के निदेशक हैं, जिन्हें आईजी, रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav