ओडिशा: ओएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 31 Jul 2023 01:56 PM
ओडिशा: ओएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप…
ऑडियो सुनें

भद्रक: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा आयोजित एक भर्ती परीक्षा का 50 से अधिक अर्भ्यिथयों ने बहिष्कार करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। लेखाकार के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को हुई थी और भद्रक आॅटोनोमस कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे अर्भ्यिथयों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र के लिफाफे की सील निर्धारित समय से काफी पहले खोली गई थी।

उन्होंने परीक्षा का बहिष्कार करते हुए परीक्षा स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। भद्रक के उप जिलाधिकारी मनोज पात्रा ने बताया कि यह आरोप निराधार है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ‘सत्यापन’ के बावजूद आरोप लगाने वाले परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

जिला अधिकारी सिद्देश्वर बालीराम बोंद्रा ने जिले में सभी पांच परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। गंजम जिले के बरहमपुर में एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने के ऐसे ही आरोप लगाए गए। यह परीक्षा राज्यभर में 138 केंद्रों पर आयोजित की गई और करीब 50,000 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav