मुंबई में इमारत में 16वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 02:06 PM
मुंबई में इमारत में 16वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं…
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई के कांदीवली उपनगर में शुक्रवार को एक 23 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि कांदीवली पश्चिम के न्यू ंिलक रोड़ के धानुकरवाडी़ में आॅर्किड सर्बिबया इमारत में 16वीं मंजिल पर एक फ्लैट में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई।

एक दमकल कर्मचारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा,”लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इमारत में किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।” अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी को चोट आने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav