नितिन देसाई आत्महत्या मामले में ईसीएल फाइनेंस, एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 07:47 PM
नितिन देसाई आत्महत्या मामले में ईसीएल फाइनेंस, एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में शुक्रवार को ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइस ग्रुप के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (समान इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिकायत में नेहा देसाई ने आरोप लगाया गया है कि उनके पति को उनकी कंपनी द्वारा लिए गए ऋण के संबंध में बार-बार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था और इस कारण से उन्होंने आत्महत्या कर ली. ‘जोधा अकबर’, ‘लगान’ जैसी फिल्मों और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार करने वाले कला निर्देशक नितिन देसाई (57) बुधवार को रायगढ़ जिले के कर्जत में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए.

देसाई की कंपनी ने कर्जदाताओं को 252 करोड़ रुपये का ऋण चुकाने में चूक की थी और राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण की मुंबई पीठ ने इसके खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी. देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो ऋणों के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे और पुनर्भुगतान को लेकर परेशानी जनवरी 2020 से शुरू हुई. ईसीएल फाइनेंस एक अग्रणी एनबीएफसी है, जो एडलवाइस ग्रुप द्वारा प्रर्वितत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu