बलौदाबाजार में दो बाइक में टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत, 5 घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Aug 2023 12:33 PM
बलौदाबाजार में दो बाइक में टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत, 5 घायल…
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार के जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर लटुवा नाले के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक इलाज देने के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामला बलौदाबाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनी के रहने वाले ऋषि साहू, धनेश्वर साहू और प्रमोद अपनी बाइक से लटुवा की ओर आ रहे थे। तीनों युवक खोरसी नाले के पास बाढ़ का पानी देखने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त इनकी बाइक की भिड़ंत लटुवा पुल पर एक दूसरी बाइक से आमने-सामने हो गई। दूसरी बाइक पर लक्षानपुर निवासी लवकेश जांगड़े और सोना लाल टंडन सवार थे। हादसे के वक्त दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार पांचों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं 3 युवक घायल थे। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। यहां गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक को मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

मृत युवकों के नाम अर्जुनी निवासी ऋषि साहू और लक्षनपुर निवासी लवकेश जांगड़े हैं। दोनों दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे। वहीं युवक धनेश्वर साहू और सोना लाल टंडन जो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अर्जुनी निवासी प्रमोद को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav