बिलासपुर: फुटू सब्जी खाने से 5 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Aug 2023 01:30 PM
बिलासपुर: फुटू सब्जी खाने से 5 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती…
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद पांचों को सिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरताल निवासी किसान आशीष सूर्यवंशी खेत के मेड़ में उगे पुटू को घर लेकर आया था. जिसका सब्जी बनाकर घरवालों ने खा लिया. पुटू की सब्जी खाने से आशीष उसकी पत्नी मनीषा समेत परिवार के 5 लोगों के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav