कुदुम्बश्री की लापता कार्यकर्ता की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया गया, पांच गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 03:00 PM
कुदुम्बश्री की लापता कार्यकर्ता की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया गया, पांच गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मलप्पुरम: कुदुम्बश्री संगठन की पिछले हफ्ते लापता हुई एक महिला कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को इस जिले के तुव्वुर में एक पूर्व सहकर्मी के घर के परिसर में गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां स्थानीय पंचायत के पूर्व अस्थायी कर्मचारी विष्णु (26), उसके पिता और दो छोटे भाइयों सहित कुल पांच लोगों को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी कुछ समय से पीड़िता को जानता था क्योंकि वह पंचायत के कृषि भवन में काम करती थी।

आरोपी के बयान के अनुसार, उसके घर के परिसर से, दफनाये गये स्थान से मिला सड़ा-गला शव सुजिता (35) का था, जो 11 अगस्त से लापता थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुजिता का मोबाइल विष्णु के घर के बगल में स्थित पंचायत कार्यालय के पास बंद हो गया और इसके बाद की जांच के तहत उसकी गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने बताया कि कल रात पुलिस दल द्वारा की गई तलाशी के दौरान कूड़ा फेंकने वाले गड्ढे में शव मिला। उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि आरोपी के बयान के अनुसार, यह लापता महिला का शव था। घटनास्थल पर फोरेंसिक सर्जन, डॉग स्क्वाड और ंिफगर ंिप्रट अधिकारियों के एक विशेषज्ञ दल के तत्वावधान में एक वैज्ञानिक जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि कुछ वित्तीय लेन-देन संबंधी विवाद को लेकर महिला की हत्या की गई। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन विस्तृत वैज्ञानिक जांच से ही पता चल सकेगा कि शव लापता महिला का ही है या नहीं। राज्य सरकार के गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कुदुम्बश्री 46 लाख महिलाओं का नेटवर्क है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav