मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अंबिकापुर में की गई घोषणाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Aug 2023 07:00 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अंबिकापुर में की गई घोषणाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा. रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा. इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है.

राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा.

मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा. अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है.

सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे.

जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा.

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu