एआई के जरिए महिलाओँ का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले दो भाई गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 09:46 PM
एआई के जरिए महिलाओँ का आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले दो भाई गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) उपकरणों का इस्तेमाल कर महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे.
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह राज्य में इस तरह का संभवत: पहला मामला है जिसमें आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया.

अरनाला मरीन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण कार्पे ने बताया कि 19 और 21 वर्षीय दोनों आरोपी मुंबई में तैनात एक पुलिस अधिकारी के बेटे हैं. उन्होंने बताया कि एआई उपकरणों का इस्तेमाल कर दोनों आरोपी महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों से कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बना रहे थे. मीरा-भयंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की साइबर शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक सुजीत गुंजकर ने बताया कि यह राज्य में पहला मामला है जिसमें साइबर अपराध के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

पुलिस ने बताया कि जब दो लड़कियों ने सोमवार को वीडियो को लेकर आपत्ति जतायी तो दोनों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की. आरोपियों को मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu