किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 24 Aug 2023 02:00 PM
किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार…

बलात्कार

ऑडियो सुनें

नोएडा: जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया जो एक साल से अधिक समय से फरार था। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि बीते वर्ष छह अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्ला के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी को हीरालाल राना ने बहला-फुसला कर अगवा किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया लेकिन हीरालाल फरार हो गया जिसकी तलाश की गई।

उन्होंने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच में पता चला था कि उसके साथ बलात्कार किया गया। शुक्ला ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आरोपी हीरालाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav