नलकूप का मोटर ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसानों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 03:30 PM
नलकूप का मोटर ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसानों की मौत…
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को नलकूप का मोटर ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसानों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जानकारी ली।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ंिसह ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के जाडौल गांव निवासी कैलाश (42), हंसराज (38) और अनिल (30) शनिवार सुबह आठ बजे के करीब खेत पहुंचे थे, जहां नलकूप का मोटर ठीक करने के लिए कैलाश कुएं में उतरा। ंिसह के मुताबिक, अंदर दिक्कत महसूस होने पर कैलाशने आवाज लगाई, जिस पर हंसराज और अनिल भी कुएं में उतर गए। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक ग्रामीण ट्यूबवेल पर पहुंचा और कुएं में झांककर देखा, तो तीनों बेहोश पड़े नजर आए।

ंिसह के अनुसार, ग्रामीण ने अन्य लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। ंिसह के मुताबिक, जिला अस्­पतााल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह के वक्त कुंए में गैस बनती है, ऐसे में आशंका है कि आॅक्सीजन की कमी से उनकी मौत हुई हो।

ंिसह ने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी सुरक्षा कवच के बोरवेल में न उतरें। उन्होंने कहा कि इस समय बारिश का मौसम है और कुएं में जानवर या सांप भी हो सकते हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। ंिसह ने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसानों की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav