रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त कर्मियों को 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 09:42 PM
रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त कर्मियों को 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनियुक्त र्किमयों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा.

उसने कहा कि इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से, गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में र्किमयों की र्भितयां कर रहा है.

बयान में कहा गया है कि मोदी नवनियुक्त र्किमयों को 28 अगस्त, 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वितरित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त र्किमयों को संबोधित भी करेंगे. बयान में कहा गया है कि देशभर से चुने गए नए कर्मी गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और गैर-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों पर काम करेंगे.

बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा में सहायता करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, आतंकवाद से निपटने, वामपंथी उग्रवाद रोधी कार्रवाई और देश की सीमाओं की रक्षा करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिकाओं को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी.

इसमें कहा गया है रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. बयान में उम्मीद जतायी गयी है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन की कवायद को आगे बढ़ाने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को अपने सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा.

बयान में कहा गया है कि नवनियुक्त र्किमयों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जहां ‘कहीं भी, किसी भी उपकरण’ को सीखने के प्रारूप के लिए 673 से अधिक ई-र्लिनंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu