हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि: 7वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय समर स्मारक पर अध्याय शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Aug 2023 09:34 PM
हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि: 7वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय समर स्मारक पर अध्याय शामिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के सातवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में इस साल से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक अध्याय ‘हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि’ शामिल किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मंत्रालय के बयान के अनुसार, रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस एवं बलिदान के मूल्यों का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ.ाना है.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ”यह अध्याय स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की सेवा में सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान के अलावा, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के इतिहास, महत्व और अवधारणा को रेखांकित करता है.” बयान के अनुसार, इस अध्याय में, दो दोस्त पत्रों का आदान-प्रदान करते हैं और वीरों के बलिदानों के कारण मिली स्वतंत्रता के लिए कृतज्ञता तथा आभार प्रकट करते हैं.
मंत्रालय के अनुसार, एनसीईआरटी के लेखकों द्वारा बच्चों के मन-मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले गहरे भावनात्मक प्रभाव और जुड़ाव को रचनात्मक रूप से सामने लाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को राष्ट्र को सर्मिपत किया था. यह लोगों के बीच बलिदान और राष्ट्रीय भावना की भावना पैदा करने और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को समुचित श्रद्धांजलि देने के लिए स्थापित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu