मप्र एटीएस ने नक्सलियों की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 03:45 PM
मप्र एटीएस ने नक्सलियों की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नक्सलियों की मदद करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मप्र पुलिस मुख्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी धन ंिसह पुंगाती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 25-30 वर्षों से नक्सलियों से जुड़ा था और उन्हें भोजन और नकदी से मदद करने के अलावा उनके संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता था तथा उनके द्वारा निर्देशित कार्यों को अंजाम देता था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एटीएस ने कांकेर (छत्तीसगढ़) निवासी पुंगाती को 25 अगस्त को मप्र के कालपी गांव से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह जबलपुर से मंडला जा रहा था। पुलिस ने कहा कि 21 अगस्त को गिरफ्तार किए गए नक्सली नेता अशोक रेड्डी और कुमारी पोटाई उर्फ रेमती से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद पुंगाती को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पुंगाती ने पुलिस को बताया कि विजय नाम के एक अन्य नक्सली के जरिए उसकी रेड्डी से जान-पहचान हुई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विजय के निर्देश पर पुंगाती ने रेड्डी के लिए एक वाहन की और अन्य व्यवस्थाएं की थीं। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि 21 अगस्त को नक्सली अशोक रेड्डी, को मप्र एटीएस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया था। अशोक 60 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी था और चार राज्यों की पुलिस द्वारा वांछित था। उस पर तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 82 लाख रुपये का सामूहिक इनाम था।

रेड्डी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, दंगा, पुलिस पर हमला, अपहरण, आगजनी और विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav