नीरज चोपड़ा की तरह बनें; दिल जीतें, चालान न कटवाएं : दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 08:32 PM
नीरज चोपड़ा की तरह बनें; दिल जीतें, चालान न कटवाएं : दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा की जीत का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक रचनात्मक पोस्ट साझा की.

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”नीरज चोपड़ा बनें. दिल जीतें, चालान न कटवाएं.” उसने लिखा, ”चालकों और सवारियों के लिए… आप नीरज का भाला नहीं हैं और सफेद रेखाएं पार करने से आपको अंक या पदक नहीं मिलेंगे.’ इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच के एक उपयोगकर्ता (यूजर) ने लिखा कि लेन में वाहन चलाने के नियम को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए.

मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 27 अगस्त को पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर फिर से इतिहास रच दिया. वह ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप का खिताब एक समय पर जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu