मुरैना में एक कारखाने में संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 02:47 PM
मुरैना में एक कारखाने में संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की मौत
ऑडियो सुनें

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार को एक कारखाने के टैंक से निकलने वाली संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह लगभग 11 बजे खाद्य उत्पाद बनाने वाले कारखाने के एक टैंक से गैस निकलने लगी और दो मजदूर इसकी जांच करने के लिए इसमें घुसे। गैस सूंघने के बाद वे बीमार हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन और मजदूर प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीएम ने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav