प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी 5एस एशिया कप जीतने पर बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Sep 2023 11:30 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी 5एस एशिया कप जीतने पर बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5एस एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ओमान के सलालाह में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम निर्धारित समय में 4-4 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu