जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी का समय से पता लगने से हमले की साजिश नाकाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Sep 2023 07:33 PM
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी का समय से पता लगने से हमले की साजिश नाकाम
ऑडियो सुनें

राजौरी/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक शक्तिशाली आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का समय रहते पता चलने से एक बड़े हमले की साजिश नाकाम हो गई. अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक दल को तड़के करीब पौने पांच बजे सांगपुर गांव में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे रखे टिफिन के एक डिब्बे में यह आईईडी मिला.

जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्थवाल ने बताया कि आईईडी का पता चलने के बाद निकटतम सेना शिविर से तीन दल वहां पहुंचे और कल्लार तथा बालावेन्यू में मोटर वाहन जांच चौकी स्थापित की. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गयी और अभियान में शामिल किया गया. बम निरोधक दस्ते ने आईईडी वाले स्थान पर पहुंचकर सुबह करीब सवा आठ बजे इसे नि्क्रिरय कर दिया.

अधिकारियों के मुताबिक, आईईडी का पता चलते ही व्यस्त राजमार्ग पर यातायात तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमाका करने के इरादे से राजमार्ग पर विस्फोटक लगाने वाले संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu