भारत या इंडिया: सोशल मीडिया पर चलता रहा मजेदार, चुटीली टिप्पणियों का दौर

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से प्रेषित जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ संर्दिभत किए जाने के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर चलता रहा और लोग इस बात पर चुटीली टिप्पणियां करते रहे कि क्या देश का नाम केवल भारत कर दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन’ (इसरो), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जैसे संस्थानों के नाम भी बदल दिये जाएंगे. अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का गीत ‘भारत कर रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ ‘एक्स’ पर हैशटैग ‘भारत’ (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) के साथ ट्रेंड करता रहा.

‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ”सबसे कठिन काम इसरो का नाम बदलकर बिसरो करने के बारे में सोचना है.” एक अन्य उपयोगकर्ता ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ”बीसीसीआई का पूरा नाम अब ‘भारत कंट्रोलिंग क्रिकेट इंटरनेशनली’ कर दिया जाएगा.” पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि ऐसा नाम होना चाहिए जिस पर हमें गर्व हो. हम भारतीय हैं, इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया और हमारा आधिकारिक नाम ‘भारत’ किये जाने का लंबे समय से इंतजार था.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button