मोदी ने ट्रूडो को कनाडा में चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों पर भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 09:24 PM
मोदी ने ट्रूडो को कनाडा में चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों पर भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को वहां चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया, जो अलगाववाद को बढ.ावा दे रहे हैं , राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं और वहां भारतीय समुदाय को धमकी दे रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर ट्रूडो के साथ बातचीत में मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए ”परस्पर सम्मान और विश्वास” पर आधारित संबंध आवश्यक है.

मंत्रालय ने कहा, ”प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और दोनों देशों की जनता के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं.” मंत्रालय ने कहा, ”उन्होंने कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के बारे में हमारी कड़ी चिंताओं से अवगत कराया. वे अलगाववाद को बढ.ावा दे रहे हैं और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं, राजनयिक परिसरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को धमकी दे रहे हैं.”

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संगठित अपराध, मादक पदार्थ गिरोह और मानव तस्करी के साथ ऐसी ताकतों का गठजोड़ कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए. मंत्रालय ने कहा कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों के लिए सहयोग करना जरूरी है.

कनाडा में खालिस्तानी तत्वों की बढ.ती गतिविधियों पर भारत की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रूडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका देश शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की स्वतंत्रता की हमेशा रक्षा करेगा, लेकिन साथ ही हिंसा को रोकेगा और नफरत का हमेशा विरोध करेगा.

उन्होंने कहा, ”कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंत:करण की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है.” ट्रूडो ने कहा, ”साथ ही, हम हिंसा को रोकने और नफरत का विरोध करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. मुझे लगता है कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ लोगों की हरकतें पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं.” ट्रूडो ने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है.

उन्होंने कहा, ”भारत दुनिया की असाधारण रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है और जलवायु परिवर्तन से निपटने से लेकर नागरिकों के लिए विकास और समृद्धि के लिए कनाडा का एक महत्वपूर्ण भागीदार है.” कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा सहयोग को बढ.ाने पर विचार करना जारी रखेंगे. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और ट्रूडो ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों को लेकर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों, ट्रूडो समेत विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत विश्व के कई नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की.
जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी से मुलाकात की.

मोदी ने शोल्ज से मुलाकात के बाद कहा कि वह जी20 शिखर सम्मेलन में अपने विचार रखने के लिए जर्मन नेता को धन्यवाद देते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”इस बात पर भी चर्चा हुई कि कैसे भारत और जर्मनी स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार और एक बेहतर ग्रह की दिशा में एक साथ मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं.” जर्मन चांसलर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हम जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वाकांक्षी उद्देश्यों को आगे बढ.ाना जारी रखेंगे और जी20 देशों ने रूसी नीति के कठोर सिद्धांतों के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया है.” मैक्रों के साथ अपनी मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बहुत ही सार्थक बैठक हुई. हमने कई विषयों पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं.” जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों देशों के बीच बेहद प्रगाढ. संबंध और रणनीतिक भागीदारी है. असौमानी के साथ अपनी मुलाकात पर मोदी ने कहा कि यह बहुत सार्थक चर्चा रही. असौमानी कोमोरोस के राष्ट्रपति हैं और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने ट्रूडो के साथ अपनी बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों पर चर्चा की. दक्षिण कोरियाई नेता येओल के साथ अपनी मुलाकात पर मोदी ने कहा कि विचार-विमर्श व्यापक रहा. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”हम भारत और कोरिया गणराज्य के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ.ावा देने पर सहमत हुए.” प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति एर्दोआन ने भारत और तुर्किये के बीच व्यापार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के तरीकों पर बात की.

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के साथ अपनी वार्ता पर मोदी ने कहा कि यह एक ‘उत्कृष्ट बैठक’ थी. मोदी ने कहा, ”भारत और ब्राजील के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं. हमने कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में व्यापार तथा सहयोग को बढ.ावा देने के तरीकों पर बात की. मैंने ब्राजील की आगामी जी20 अध्यक्षता के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं.” प्रधानमंत्री ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ भी बैठक की. वार्ता के दौरान बेहतर संपर्कता, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.

मोदी ने कहा, ”हरित हाइड्रोजन सहित भविष्य के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ का सहयोग बहुत सराहनीय है.” यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि जी20 के कुशल नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया गया. मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी. उन्होंने शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई नेताओं के साथ बैठक की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu