जिस ‘वाघ नख’ से शिवाजी ने अफजल खान को मारा था, उसे ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 10:35 PM
जिस ‘वाघ नख’ से शिवाजी ने अफजल खान को मारा था, उसे ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी ने जिस ‘वाघ नख’ ने मुगल सेनापति अफजल खान को मौत के घाट उतारा था, उसे ब्रिटेन से देश वापस लाया जाएगा. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शनिवार को कहा, ”हमारी बहुमूल्य कलाकृतियों की वापसी भारत के राजनयिक प्रयासों की एक बड़ी जीत है.” यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब नयी दिल्ली में जी20 नेताओं का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

मंत्रालय ने कहा, ”हमारी गौरवशाली विरासत लौट रही है. इतिहास बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध ‘वाघ नख’ उस जगह पर अपनी विजयी वापसी के लिए तैयार है, जिससे वह वास्वत में संबंध रखता है.” मंत्रालय ने पोस्ट के साथ ‘कल्चर यूनाइट्स ऑल’ (संस्कृति सभी को जोड़ती है) और ‘जी20इंडिया’ हैशटैग का इस्तेमाल किया.उसने एक पोस्टर भी साझा किया, जिस पर लिखा था, ”भारत ने अपनी ऐतिहासिक विरासत पुन: प्राप्त की.” पोस्टर में बताया गया है कि इस ‘वाघ नख’ का इस्तेमाल अफजल खान को मारने के लिए किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu