अमृता शेरगिल की चित्रकारी ‘द स्टोरी टेलर’ 61.8 करोड़ में नीलाम, देश की सबसे महंगी कलाकृति बनी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Sep 2023 08:36 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल की कृति “द स्टोरी टेलर” वैश्विक नीलामी में 61.8 करोड़ रुपये में बिकने के बाद किसी भारतीय की सबसे महंगी कृति बन गई है. शेरगिल की 1937 की कलाकृति “द स्टोरी टेलर” यहां शनिवार को सैफ्रोनार्ट के ‘इवनिंग सेल: मॉडर्न आर्ट’ में हुई नीलामी में बेची गई. इस नीलामी में एम. एफ. हुसैन, वी.सी. गायतोंडे, जैमिनी रॉय और एफएस सूजा समेत विभिन्न कलाकारों की 70 से अधिक कलाकृतियां पेश की गईं.

पिछले महीने रजा की 1989 की कलाकृति “गेस्टेशन” मुंबई में स्थित नीलामी घर पुंडोले ने 51.75 करोड़ रुपये में बेची थी, जो नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी भारतीय कलाकृति बनी थी. सैफ्रोनार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक दिनेश वजीरानी ने कहा, “हमें इस सितंबर में नई दिल्ली में हमारी ईवनिंग सेल के कई कलाकारों के रिकॉर्ड स्थापित करने की खुशी है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमृता शेरगिल की ‘द स्टोरी टेलर’ को मिली रिकॉर्ड कीमत भारतीय कला बाजार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu