सिब्बल ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Sep 2023 10:06 PM
सिब्बल ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को शिल्पकारों की याद 10 साल बाद और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आई है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मोदी जी राजनीति के मास्टर शिल्पकार हैं. 10 साल तक कारीगरों को भूले रहे ! 2024 से ठीक पहले उन्हें याद किया! क्या यह सहूलियत की बात नहीं है?” प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की. इससे पहले उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को राष्ट्र को सर्मिपत किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक के विस्तार का भी उद्घाटन किया.

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का उद्देश्य न केवल देशभर के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति तथा विविध विरासत को जीवित और समृद्ध रखना भी है. ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ में 18 पारंपरिक शिल्­प-कलाओं को शामिल किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu