मेरे भाषण के बीच में माइक बंद किया गया: डेरेक ओब्रायन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Sep 2023 09:21 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने सोमवार को दावा किया कि राज्यसभा में चर्चा के दौरान उनके भाषण के बीच में ही माइक बंद कर दिया गया. ओब्रायन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”आज पुराने संसद भवन में जो हुआ वह दुखद था. मैं आज विपक्ष की ओर से आखिरी वक्ता था, मेरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बोलने के लिए 18 मिनट का समय दिया गया था. मुझसे कहा गया कि मुझे केवल 10 मिनट बोलने का मौका मिलेगा.”

उन्होंने दावा किया, ”अचानक छह बजकर 10 मिनट पर मेरे भाषण के बीच में मुझे रोक दिया गया और सदन स्थगित कर दिया गया.” तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने आरोप लगाया कि उनका माइक बीच में ही बंद कर दिया गया. संसद में सोमवार को ‘संविधान सभा से शुरू हुई 75 वर्षों की संसदीय यात्रा – उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख’ विषय पर चर्चा हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu