रायपुर समेत इन जिलों में 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग की जानकारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 01:28 PM
रायपुर समेत इन जिलों में 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग की जानकारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। बुधवार से मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। आज भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा हैं। इसलिए बुधवार को प्रदेश में फिर से मानसून के सक्रिय होने के आसार है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद बिलासपुर में 35.4, मुंगेली 34.5, राजनांदगांव 34, महासमुंद 33.7, रायपुर 33.5, जांजगीर 33.4, जगदलपुर 33, दुर्ग 32.6, कोरबा 32.4 और अंबिकापुर में 30.2 डिग्री तापमान रहा।

मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और दक्षिण यानी सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कहीं भी नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल बलरामपुर जिले के कुसमी में 37 मिलीमीटर और जशपुर के कांसाबेल में 18.6 मिलीमीटर बारिश हुई बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav