महिला आरक्षण विधेयक से राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Sep 2023 10:44 PM
महिला आरक्षण विधेयक से राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में दो तिहाई आरक्षण के प्रावधान वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक के संसद के निचले सदन में पारित होने पर बुधवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण होगा और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी और भी अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के साथ पारित होने पर प्रसन्नता हुई.” उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान करने वाले सभी दलों के सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस विधेयक को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि इसके कानून की शक्ल लेने के बाद बनने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा.

उन्होंने कहा, “यह हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं को और भी अधिक भागीदारी करने में सक्षम बनाएगा.” उल्लेखनीय है कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया. इसके पक्ष में 454 मत पड़े जबकि दो सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया.
नए संसद भवन में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया था. इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu