राहुल ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और बेरोजगारी के उठाए मुद्दे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 07:37 PM
राहुल ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और बेरोजगारी के उठाए मुद्दे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो बुधवार को जारी कर ‘कमरतोड़ महंगाई’ एवं ‘रिकॉर्ड’ बेरोजगारी के मुद्दे उठाए और कहा कि भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों के बोझ से झुके हुए हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं के बारे में जाना था. राहुल गांधी ने बुधवार को इस मुलाकात का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया.

उन्होंने कहा, ”कुछ दिनों पहले रामेश्वर जी (सब्जी विक्रेता) से मुलाकात हुई थी. इसकी खबर मिलते ही कुछ कुली भाइयों ने मुझे उनसे मिलने का अनुरोध किया. जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं दिल्ली के आनंद विहार र्टिमनल पहुंच गया. उनसे मिल कर काफ.ी बातें हुईं – उनकी ज.दिंगियों को करीब से जाना और उनके संघर्षों को समझा.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, ”कुली भारत के सबसे मेहनती लोगों में हैं. पीढ.ी दर पीढ.ी, करोड़ों यात्रियों के सफ.र में सहायक बन कर ये अपनी ज.दिंगी बिता देते हैं. कितनों की बांह पर लगा वो बिल्ला सिफ.र् पहचान ही नहीं, उनको मिली विरासत भी है. ज.म्मिेदारी तो हिस्से में आ जाती है, मगर तरक्की न के बराबर.”

उन्होंने दावा किया, ”आज भारत में लाखों शिक्षित युवा रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर अपनी रोज.ी रोटी कमाने की कोशिश कर रहे हैं. कारण? रिकॉर्ड बेरोजग़ारी. देश का साक्षर नागरिक दो वक़्त की रोटी कमाने को संघर्ष कर रहा है.” राहुल गांधी ने कहा, ”प्रतिदिन 400-500 रुपये की मामूली जीविका कमाते हैं, जिसमें घर का खर्च भी पूरा नहीं पड़ता, बचत का तो सवाल ही नहीं. कारण? कमरतोड़ महंगाई. खाना महंगा, रहना महंगा, शिक्षा महंगी, स्वास्थ्य महंगा – गुज.ारा हो भी तो कैसे!”

उनके अनुसार, ”कुली भारतीय रेलवे से वेतन पाने वाले कर्मचारी नहीं हैं, उनकी न पगार है, न पेंशन!किसी चिकित्सा बीमा या बुनियादी सुविधाओं का भी लाभ नहीं – भारत का भार उठाने वालों के कंधे आज मजबूरियों से झुके हुए हैं.” उन्होंने कहा, ”फिर भी उनकी उम्मीदें करोड़ों और हिंदुस्तानियों की तरह ही इस बात पर कायम हैं कि समय बदलेगा!” राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी करने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकातें कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu