इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Sep 2023 08:28 PM
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
ऑडियो सुनें

कोलकाता. इस्कॉन ने शुक्रवार को कहा कि उसने उसकी गौशालाओं में गायों के रखरखाव को लेकर इस धार्मिक संगठन पर सवाल उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी का बिना तिथि वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (इस्कॉन) के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है.

इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक बयान में कहा, ”आज, हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है.” उन्होंने इसे “दुर्भावनापूर्ण आरोप” करार देते हुए कहा कि इस्कॉन के श्रद्धालु, समर्थक और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन आरोपों से बहुत व्यथित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu