राष्ट्रीय संग्रहालय के साथ इतिहास का एक अंश भी मिटाया जा रहा है: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Sep 2023 09:23 PM
राष्ट्रीय संग्रहालय के साथ इतिहास का एक अंश भी मिटाया जा रहा है: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के तहत राष्ट्रीय संग्रहालय को खाली कराए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि ‘व्यवस्थित ढंग से इतिहास मिटाने के अभियान’ के तहत एक और ऐतिहासिक इमारत का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय संग्रहालय भवन की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि दूसरे स्थान पर ले जाए जाने पर यह संग्रहालय रहेगा या नहीं.

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”फिर एक और ऐतिहासिक इमारत, जो पारंपरिकता के साथ आधुनिकता को जोड़ती है, इस साल के अंत तक गायब हो जाएगी. राष्ट्रीय संग्रहालय को ध्वस्त किया जा रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि देश सिर्फ ऐतिहासिक इमारत ही नहीं खो रहा है, बल्कि इतिहास का एक अंश भी खो रहा है, जो इतिहास को व्यवस्थित ढंग से मिटाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य के तहत हो रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu