नोएडा पुलिसकर्मियों की दिलेरी ; भारी भरकम अजगर को किया काबू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Sep 2023 10:06 PM
नोएडा पुलिसकर्मियों की दिलेरी ; भारी भरकम अजगर को किया काबू
ऑडियो सुनें

नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर शुक्रवार को तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खड़े एक ट्रक के केबिन से करीब 60 किलोग्राम वजनी भारी भरकम अजगर निकला. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अजगर को देखकर ट्रक के चालक रामबाबू और खलासी रवि ट्रक से कूद कर भाग गए. यह ट्रक दिल्ली के नरेला से प्लास्टिक का दाना भरकर ग्रेटर नोएडा के कासाना स्थित एक फैक्ट्री में जा रहा था.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर को रस्सी के सहारे किसी तरह से ट्रक के केबिन से बाहर निकला. पुलिस अजगर को एक बोरे में भरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ट्रक के केबिन से निकलते ही अजगर सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में जा घुसा.

परी चौक के चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी ने पीटीआई भाषा को बताया कि वहां मौजूद पुलिस र्किमयों ने अजगर के पिछले हिस्से पर रस्सी बांधी तथा उसे खींच कर मोटरसाइकिल से बाहर निकालने का प्रयास किया ,लेकिन रस्सी बार-बार फिसल रही थी. उन्होंने बताया कि अजगर पूरी तरह मोटरसाइकिल पर लपेटा लगाते हुए उसके हैंडल पर जा पहुंचा तथा उसने अपना फन फैला दिया.

चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी तथा उन्होंने अजगर के ऊपर तोलिया फेंककर यह भांपने का प्रयास किया कि वह कितनी गति से उनके ऊपर वार करता है. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अजगर के फन पर तौलिया फेंक कर उसके मुंह को पकड़ लिया, तथा वहां मौजूद अन्य पुलिसर्किमयों की सहायता से उसे बोरे में डाल दिया गया. उन्होंने बताया कि अजगर करीब 50 से 60 किलो वजन का है.

राठी ने बताया कि यह ट्रक दिल्ली के नरेला से प्लास्टिक का दाना भरकर ग्रेटर नोएडा के कासाना स्थित एक फैक्ट्री में जा रहा था.
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बाद में अजगर को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया.
इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu