मल्लिकार्जुन और मुख्यमंत्री ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का किया शिलान्यास

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 02:51 PM
मल्लिकार्जुन और मुख्यमंत्री ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का किया शिलान्यास
ऑडियो सुनें

रायगढ़: रायगढ़ के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि – कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है। अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।

सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा। हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके।

हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार उपस्थित रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav