अमेरिका के न्यूजर्सी में सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 09:35 PM
अमेरिका के न्यूजर्सी में सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन
ऑडियो सुनें

रॉबिन्सविले (अमेरिका). अमेरिका के न्यूजर्सी में 185 एकड़ में फैले सबसे बड़े हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम को रविवार को उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. अमेरिका और दुनिया भर में रहने वाले लोगों के लिए यह मंदिर एकता, शांति और सद्भाव का संदेश देता है. न्यूजर्सी के रॉबिन्सविले में अक्षरधाम मंदिर का नौ दिवसीय उद्घाटन समारोह उत्सव 30 सितंबर को शुरू हुआ था. महंत स्वामी महाराज की उपस्थिति में रविवार को मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.

स्वामी महाराज ने अनुष्ठानों और पारंपरिक समारोहों के बीच मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह आयोजित किया. भगवान स्वामीनारायण को सर्मिपत इस मंदिर का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस वर्ष समाप्त हुआ. इस मंदिर को दुनिया भर के 12,500 स्वयंसेवकों द्वारा बनाया गया है. मंदिर की कई प्रमुख अनूठी विशेषताओं में से एक पत्थर से निर्मित अब तक का सबसे बड़ा गुंबद है. स्वयंसेवक लेनिन जोशी ने कहा कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भारत की विरासत और संस्कृति को आधुनिक अमेरिका के सामने प्रस्तुत करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu