दिसंबर में होगी रिलीज वरुण तेज, मानुषी छिल्लर अभिनीत ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 10:04 PM
दिसंबर में होगी रिलीज वरुण तेज, मानुषी छिल्लर अभिनीत ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता वरुण तेज, मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस’ ने यह घोषणा की. सच्ची घटनाओं से प्रेरित आगामी फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी, जो तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ विज्ञापन फिल्म निर्माता और चलचित्रकार शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा फिल्म निर्देशन में कदम रख रहे हैं.

सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की तारीख की घोषणा की है. पोस्ट में बताया गया, ”डरा-धमकाकर शांति सुनिश्चित करना. ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ : स्काई हाई रिवील. ” फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनासियांस पिक्चर्स के संदीप मुड्डा हैं जबकि सह-निर्माता नंदकुमार अबिनेनी और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu