हैदराबाद. श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप में 122 रन की पारी खेलने के बाद जकड़न की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ”पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा मैच में शानदार पारी के बाद जकड़न के कारण कुसाल मेंडिस को अस्पताल ले जाया गया है.” मेंडिस ने 77 गेंद की अपनी पारी में छह छक्के और 14 चौके मारे और इस दौरान श्रीलंका की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ा. बयान में कहा गया, ”दुशान हेमंत उनकी जगह क्षेत्ररक्षण करेंगे जबकि सदीरा समरविक्रम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.”
जकड़न के कारण मेंडिस को अस्पताल ले जाया गया
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 08:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रोहित-विराट की जगह पक्की, कुलदीप-गुरनूर बाहर; पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग XI
- 2 महादेव सट्टा एप: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस पर हमला, 508 करोड़ के कथित लेनदेन के राज खुलने का दावा
- 3 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, रायपुर में अस्पताल और नवा रायपुर में संकल्प पार्क का करेंगे उद्घाटन
- 4 बिश्नोई गैंग के नाम पर तुषार कपूर से मांगे 5 करोड़ रुपये, क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया ये सच
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu