हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक : इजराइली सैन्य अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 10:37 PM
हमास के हमले में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक : इजराइली सैन्य अधिकारी
ऑडियो सुनें

यरुशलम. इजराइल की सेना के एक अधिकारी का कहना है कि सप्ताहांत में हमास की ओर से अचानक किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ.कर 1,000 से अधिक हो गई है. ब्रिगेडियर जनरल डैन गोल्डफस ने मंगलवार को संवाददाताओं को हमले से जुड़ी जानकारी देते समय मृतकों के आंकड़े की घोषणा की.

उन्होंने यह बात उस समय कही जब इजराइल गाजा में भीषण हवाई हमलों को अंजाम दे रहा है. इजराइल के हमले में गाजा में अब तक 830 लोगों की मौत हुई है और भारी तबाही हुई है. उन्होंने कहा, ” हम आक्रामक होने जा रहे हैं और हमास आतंकवादी समूह तथा गाजा में मौजूद किसी भी अन्य समूह पर हमला करेंगे. ऐसा दोबारा होने से रोकने के लिए हमें गाजा के भीतर की वास्तविकता को बदलना होगा. ” हमास की घुसपैठ इजराइली इतिहास में अब तक का सबसे घातक आतंकवादी हमला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu