जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार फिर खोलने की मांग के साथ कांग्रेस 16 अक्टूबर को पुरी में रैली करेगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 03:52 PM
जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार फिर खोलने की मांग के साथ कांग्रेस 16 अक्टूबर को पुरी में रैली करेगी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) श्रद्धालुओं के लिए जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार फिर से खोलने की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को पुरी में एक रैली करेगी। ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने बुधवार को कहा कि देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर दिन मंदिर में आते हैं।

उन्होंने मांग की, “29 अक्टूबर से शुरू होने वाले पवित्र ओडिया कार्तिक महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। जगन्नाथ भक्तों की मांगों का सम्मान करते हुए, मंदिर के सभी चार द्वार जनता के लिए फिर से तुरंत खोले जाने चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पार्टी इस संबंध में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक को एक ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने सरकार से मंदिर के रत्न भंडार को मरम्मत के लिए फिर से खोलने के साथ-साथ मंदिर के खजाने में संग्रहीत आभूषणों और कीमती सामान की सूची भी मांगी।

राज्य विधानसभा के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान कानून मंत्री जगन्नाथ सराका ने कहा था कि कोविड प्रतिबंधों के कारण 20 मार्च, 2020 से चार द्वारों से श्रद्धालुओँ का प्रवेश बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा था, ”श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए श्रद्धालुओं की खातिर तीन द्वार नहीं खोले जा सकते।” ंिसहद्वार के अलावा, सरकार ने केवल पुरी के निवासियों के लिए पश्चिम द्वार खोल दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav