थाइलैंड के मॉल में गोलीबारी के दौरान इस तरह बची ‘जवान’ की अभिनेत्री आलिया कुरैशी की जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 08:05 PM
थाइलैंड के मॉल में गोलीबारी के दौरान इस तरह बची ‘जवान’ की अभिनेत्री आलिया कुरैशी की जान
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म ‘जवान’ की अभिनेत्री आलिया कुरैशी का कहना है कि जीवन में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता. हाल ही में थाइलैंड के एक मॉल से सकुशल बच निकलने वाली अभिनेत्री उस वाकये को याद करती हैं, जिसमें मॉल के भीतर एक बंदूकधारी ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी थी.

बैंकॉक के सियम पैरागॉन मॉल के भीतर तीन अक्टूबर को एक शूटर ने गोलीबारी की थी, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी. आरोपी 14 वर्षीय किशोर को गोलीबारी की घटना के आधे घंटे से भी कम समय में हिरासत में ले लिया गया था. घटना में पाच अन्य लोग भी घायल हुए थे. कुरैशी ने बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मॉल में थीं. उन्होंने बताया कि जब घटना हुई तो वह सीढि.यों से ऊपर की ओर जा रही थीं.

अभिनेत्री ने बताया, ”जब हम सीढि.यों से ऊपर जा रहे थे तब हमने भगदड़ मचती हुई देखी और उस दौरान किसी ने चिल्लाया ‘शूटर’. जब हम वापस नीचे की ओर दौड़े तो हमने तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी. यह एक डरा देने वाला अनुभव है. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरे दोस्त और मैं जिंदा बच निकले. मुझे अफसोस है कि दो बेगुनाह लोग नहीं बच सके.” हाल ही में शाहरुख अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ में जाह्ववी का किरदार निभाने वाली कुरैशी उन छह महिलाओं में शाामिल हैं, जिन्होंने फिल्म में शाहरुख के किरदार आजाद की व्यवस्था से लड़ाई में मदद की थी.

उन्होंने कहा, ”मैं सोचती हूं काश असल जिंदगी भी एक्शन फिल्म जैसी होती, जहां आप बिना डरे किसी भी लड़ाई में कूद सको और किसी को बचा सको. लेकिन जब भी ऐसा कुछ होता है तो आपके मन में सबसे पहला ख्याल अपनी जान बचाने का ही आता है.” उन्होंने कहा, ”सोचती हूं कि जब दिन की शुरुआत हुई थी तो हम आराम से कुत्तों के साथ खेल रहे थे लेकिन शाम होते होते हम मॉल में गोलीबारी से दूर भाग रहे थे. बारिश में भीगते हुए घर जाने के लिए हम टुक-टुक (ई-रिक्शा) ढूंढ रहे थे. जीवन में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu