मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए पुलिस ने बनाई रूट प्लान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Oct 2023 02:17 PM
मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए पुलिस ने बनाई रूट प्लान…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के मददेनजर एवं नवरात्रि में दुर्गा पंडालो मे होने वाली भीड के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात मुख्यालय में समस्त यातायात जोंन प्रभारी एवं अधिकारीयों की मिटिंग लेकर अपने-अपने जोन एवं बिट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के नगर निगम, बिजली विभाग, बीएसपी एवं ग्राम पंचायत से मिलकर उचित प्रकाश व्यवस्था, पानी, साफ-सफाई, पदयात्रियों के लिए बेरिकेटिंग करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही नवरात्रि के दौरान शाम के समय दुर्गा पंडालों में होने वाली भीड के दौरान मार्ग व्यवस्था बाधित न हो इस हेतु बडे पंडालों के सदस्यो से मिलकर व्यवस्था बनाने बताया गया।

दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील

पदयात्रि मार्ग:- कुम्हारी – चरोदा – सिरसागेट चौक – डबरापारा – खुर्सीपार चौक – पावर हाउस चौक – पावर हाउस अण्डरब्रिज – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग – सेक्टर 09 चौक – 32 बंगला तिराहा – वाईसेप ब्रिज – मालवीय नगर चौक – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बस्ती – अंजोरा बाईपास।

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें

▫️सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।

▫️देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।

▫️ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।

▫️पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।

▫️पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

▫️दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील

▫️ देर रात यात्रा करने से बचे

▫️ अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।

▫️ वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।

▫️ शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।

▫️सड़क पर वाहन पार्क ना करें।

▫️ रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।

▫️ पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav