महासमुंद: युवक ने अपनी भाभी और उसके पांच साल के बेटे का किया हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 04:00 PM
महासमुंद: युवक ने अपनी भाभी और उसके पांच साल के बेटे का किया हत्या…
ऑडियो सुनें

महासमुंद: पतेरापाली में एक युवक ने अपनी भाभी और उसके पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। घटना बीती रात साढ़े 8 बजे की बताई गई है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी आकाश राव की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। पु्लिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार है।

मंगलवार रात लगभग 9 बजे प्रार्थी गैंदू ठाकुर (35)ने कोमाखान थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसके भाई पोखराम ठाकुर ने अपनी भाभी तुलसी ठाकुर और उसके पांच साल के बेटे कमलेश ठाकुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। प्रार्थी के घर ग्राम पतेरापाली में मां-बेटे की लाश पड़ी हुई थी। आसपास जमीन पर खून ही खून था। पति गैंद लाल ठाकुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मां-बेटे दोनों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रार्थी का कहना है कि कल घटना समय भाई शराब के नशे में था। उसने पत्नी तुलसी ठाकुर (31) एवं बेटे कमलेश ठाकुर (5) को धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी और भाग खड़ा हुआ। पुलिस द्वारा जांच उपरांत पाये गये साक्ष्य के आधार पर धारा 302 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav