छोटे, गरीब किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है: प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी में बढ़ोतरी पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Oct 2023 09:48 PM
छोटे, गरीब किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है: प्रधानमंत्री मोदी ने एमएसपी में बढ़ोतरी पर कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी संबंधी सरकार के फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी और देश की खाद्य सुरक्षा और मजबूत होगी. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला लिया गया.

बैठक के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पर्व-त्योहारों के इस मौसम में छोटे और गरीब किसान भाई-बहनों के लिए हमारी सरकार ने एक बहुत ही अहम कदम उठाया है. उनके हितों को ध्यान में रखते हुए गेहूं, चना और मसूर सहित कई रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है. इस महत्वपूर्ण फैसले से जहां हमारे अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ेगी, वहीं देश की खाद्य सुरक्षा भी और मजबूत होगी.” सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने 2024-25 सत्र के लिए रबी की छह प्रमुख फसलों का एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

सरकार ने लद्दाख में 13 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना से हरियाणा के कैथल तक सौर बिजली पहुंचाने के लिए पारेषण लाइन स्थापित करने को मंजूरी दे दी. इस संबंध में मोदी ने कहा कि यह अभूतपूर्व परियोजना ”सतत ऊर्जा और कार्बन की मात्रा को कम करने” के लिए भारत की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है. उन्होंने कहा, ”यह न केवल हमारी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि रोजगार के असंख्य अवसर भी पैदा करेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu