दशहरा रैली में ठाकरे का भाषण 2024 में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत होगा: राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 07:53 PM
दशहरा रैली में ठाकरे का भाषण 2024 में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत होगा: राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाली वार्षिक दशहरा रैली पांच दशकों से अधिक समय से एक परंपरा और विरासत रही है. उन्होंने दावा किया कि केवल एक ठाकरे ही हैं जो कार्यक्रम स्थल से महाराष्ट्र और देश के लिए दृष्टिकोण और रूपरेखा प्रदान करते हैं.

राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में दावा किया कि दशहरा रैली में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का भाषण 2024 में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर “परिवर्तन की शुरुआत” होगा. राज्यसभा सदस्य राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित की जाने वाली दशहरा रैली को ”डुप्लिकेट” करार दिया और दावा किया कि यह केवल ”भाजपा में डुप्लिकेट लोगों” के लिए स्वीकार्य है.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे मंगलवार को यहां दादर इलाके के प्रतिष्ठित शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को संबोधित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दक्षिण मुंबई में आजाद मैदान में अपनी रैली आयोजित करने की योजना बनाई है. अगले साल लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने हैं.

राउत ने कहा, “दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का भाषण 2024 में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव की शुरुआत होगी. ठाकरे की दशहरा रैली पांच दशकों से अधिक समय से एक परंपरा और विरासत रही है. पहले (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब और बाद में उद्धवजी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu