गुजरात में 10 नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 08:29 PM
गुजरात में 10 नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. गुजरात के जूनागढ. जिले में एक मदरसे के 25 वर्षीय शिक्षक को कम से कम 10 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. जूनागढ. जिला पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मौलाना (शिक्षक) के अलावा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छात्रों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप में मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी को भी गिरफ्तार किया है. बयान में कहा गया है कि शिक्षक को सूरत में उसके ठिकाने से पकड़ा गया, जबकि मदरसा ट्रस्टी को रविवार को जूनागढ. में एक स्थान से पकड़ा गया.

बयान के अनुसार, 17 वर्षीय लड़के की शिकायत के आधार पर, मंगरोल पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संभोग), 323 (हमला), 506-2 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. जूनागढ. के पुलिस अधीक्षक हर्षद मेहता ने मदरसा का दौरा किया और छात्रों के माता-पिता को पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu