
कुरनूल. आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के देवरगट्टू गांव में बन्नी उत्सव के दौरान हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए. . कुरनूल के पुलिस अधीक्षक जी कृष्णकांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दो व्यक्तियों की उस समय मृत्यु हो गई जब किसी ने अनजाने में एक जलती हुई मशाल पेड़ की ओर फेंक दी और वे उससे बचने की कोशिश में गिर गए.’’



