
गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि 2023 के पहले आठ माह में पूरे राज्य में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के लगभग 1,400 मामले दर्ज किये गये हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पिछले पांच वर्षों का इन तीन अपराधों से संबंधित आंकड़ा साझा कर शर्मा ने दावा किया कि राज्य में ऐसे अपराधों में ‘‘कमी’’ देखी जा रही है.



