भारत वैश्विक मुद्दों पर एजेंडा तय करने वाला देश बन गया है: उपराष्ट्रपति धनखड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Oct 2023 09:32 PM
भारत वैश्विक मुद्दों पर एजेंडा तय करने वाला देश बन गया है: उपराष्ट्रपति धनखड़
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि भारत वैश्विक मुद्दों पर एजेंडा तय करने वाला देश बन गया है और देश का रुख है कि युद्ध को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए जो इसके सभ्यतागत लोकाचार के अनुरूप है. धनखड़ ने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘‘आप एक ऐसे युग में रह रहे हैं जहां भारत का प्रभाव उसकी सीमाओं से परे महसूस किया जाता है. मैंने अपनी तीन विदेश यात्राओं और वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत के दौरान इसका अनुभव किया है. भारत को बहुत अलग नजरिये से देखा जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu