विपक्षी दलों ने ‘इंडिया‘ का नाम ‘भारत’ करने संबंधी एनसीईआरटी की समिति के सुझाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Oct 2023 09:42 PM
विपक्षी दलों ने ‘इंडिया‘ का नाम ‘भारत’ करने संबंधी एनसीईआरटी की समिति के सुझाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विपक्ष के कई दलों के नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा गठित समिति के उस सुझाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा जिसमें स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ करने की बात की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा इतिहास बदलना चाहती है और ऐसे “हताशा भरे कदम” उठा रही है क्योंकि उसे विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलवमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) से हार का डर सता रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu