प्रेमी से शादी करने के लिए अवैध तरीके से भारत में घुसी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 08:20 PM
प्रेमी से शादी करने के लिए अवैध तरीके से भारत में घुसी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

अगरतला. अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला नूर जलाल (34) आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था. इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के संपर्क में आया.

धर्मनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष साहा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”इसी दौरान फातिमा नुसरत नामक महिला को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गयी.” उन्होंने कहा, ”नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे. हाल में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu