बेंगलुरु के एक गराज में आग लगने से वहां खड़ी 22 बसें जलीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 08:25 PM
बेंगलुरु के एक गराज में आग लगने से वहां खड़ी 22 बसें जलीं
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु में सोमवार को एक गराज में आग लगने से वहां खड़ी 22 निजी बसें जल गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आग उस समय लगी जब वीरभद्र नगर में गराज में खड़ी बस में से एक में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”प्रारंभिक जांच के अनुसार, संभवत: वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी होगी. बाद में आग गराज में खड़ी अन्य बसों तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ.”

अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया, 18 बसें पूरी तरह से जल गईं और चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं. गराज में कुल 35 बसें थीं. उन्होंने बताया कि 22 बस आग की चपेट में आ गईं. चूंकि गराज खुले क्षेत्र में था, इसलिए आग लगने पर लोग जल्दी से बाहर निकलने में कामयाब हुये. पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu