कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 56 और उम्मीदवार घोषित किए, वल्लभ और मानवेंद्र को टिकट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 08:29 PM
कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 56 और उम्मीदवार घोषित किए, वल्लभ और मानवेंद्र को टिकट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 56 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, वल्लभ को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है.

इससे पहले कांग्रेस राजस्थान के लिए पिछली तीन सूची के जरिये 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इस चौथी सूची के साथ अब तक पार्टी द्वारा कुल 151 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu